ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

रशियन सलाद खाने के लिए राम विलास पासवान ने खरीदा 420 रुपये किलो सेब, सेब में मिला वैक्स, गुस्साए मंत्री ने अपने ही विभाग के अधिकारियों से की शिकायत

DELHI : सरकार द्वारा कड़े नियम बनाये जाने के बाद भी बाजार में केमिकल लगा फल और सब्जियों को ताजा दिखा बेचने का मामला आम है. फलों और सब्जियों को चमकीला और ताजा दिखाने के लिए अक्सल केमिक

रशियन सलाद खाने के लिए राम विलास पासवान ने खरीदा 420 रुपये किलो सेब, सेब में मिला वैक्स, गुस्साए मंत्री ने अपने ही विभाग के अधिकारियों से की शिकायत
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DELHI : सरकार द्वारा कड़े नियम बनाये जाने के बाद भी बाजार में केमिकल लगा फल और सब्जियों को ताजा दिखा बेचने का मामला आम है. फलों और सब्जियों को चमकीला और ताजा दिखाने के लिए अक्सल केमिकल और रंगों का प्रयोग कर आम आदमी के हेल्थ के साथ खिलवाड़ किया जाता है. लेकिन जब इसका शिकार केंद्रीय मंत्री बन जाएं तो फल बेचने वाले के खिलाफ एक्शन होना लाजिमी है. क्या है मामला मामला दिल्ली के मशहूर और बेहद पॉश माने जाने वाले खान मार्केट का है. दरअसल रविवार को है केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान ने अपने स्टाफ को रशियन सलाद बनाने की बात कही. मंत्री जी के आदेश के बाद उनका स्टाफ रशियन सलाद में प्रयोग किए जाने वाला फल और अन्य सामान बाजार से खरीदकर लाया. स्टाफ रशियन सलाद बनाने के लिए फल धो रहा था तभी सेब पर वैक्स लगा होने का पता चला, जो उसे चमकीला बनाने के लिए लगाया गया था. जिसके बाद स्टाफ ने मंत्री जी को बताया कि खान मार्केट के नामी दुकान से सेब 420 रुपये किलो के हिसाब से खरीदकर लाया था और इसमें वैक्स लगा है. जिसके बाद मंत्री जी ने अपने अधिकारियों को फोन कर इस मामले की जानकारी दी. जिसके बाद तुरंत विभाग हरकत में आया और उपभोक्ता मंत्रालय की टीम ने खान मार्केट के फल की दुकान पर छापा मारा जहां सभी फलों पर वैक्स और केमिकल लगा हुआ पाया गया. जिसके बाद फल विक्रेता का चालान काट दिया गया.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें