PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक बंटू सिंह ने एक और बड़ा खुलासा किया है. बंटू सिंह ने एक ऑडियो क्लीप जारी कर जदयू सांसद ललन सिंह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि ललन बाबू अपराधियों का रास्ता साफ करवाते हैं. बंटू सिंह ने पीसी कर दो तस्वीर भी जारी की है जिसमे कुख्यात प्रताप AK 47 लिए बैठा है.
https://www.youtube.com/watch?v=LNJx1QDwSh0
पुलिस ने किया है सारा खेला
दरअसल कुछ दिन पहले ही बंटू सिंह ने एलान किया था कि शनिवार को एक ऑडियो क्लिप जारी करेंगे. आज विधायक आवास पर बंटू सिंह ने पीसी कर सवाल उठाते हुए कहा की लोकसभा चुनाव के समय विधायक अनंत सिंह के समर्थक कन्हैया सिंह को गोली मारी गई थी जिसमें कन्हैया ने अपने बयान में प्रताप के अलावा मंत्री नीरज कुमार और ललन सिंह का नाम लिया था लेकिन पुलिस ने नीरज कुमार और ललन सिंह का नाम बयान से हटा दिया.
ललन बाबू ने गजब का सेटिंग किया
बंटू सिंह ने जो ऑडियो क्लिप जारी किया है उसमे एक शख्स कह रहा है कि आज का सीन बताएंगे तो आप हिल जाइएगा. उसके बाद शख्स बताता है कि जब हम कांड वांड करके एक आध घंटा बाद जब हम लौट रहे थे तब हमको लगा जैसे हम कोई सीएम है. ललन बाबू दौरा पर जा रहे थे और उसी समय ऐसा सेटिंग किये कि क्या बोलें. ललन बाबू तो सेटर आदमी है ना. बंटू सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पुलिस इस वायरल ऑडियो की जांच कब कराती है देखना है. बंटू ने ये भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय कन्हैया को गोली मारने के बाद प्रताप और ऋषि को नीरज कुमार और ललन सिंह ने किस तरीके से बचाया है पूरा बाढ़ जानता है.
https://www.youtube.com/watch?v=xXkfDmTl6h4
अनंत समर्थक बंटू ने फोड़ा नया ऑडियो बम, क्लिप में शख्स बता रहा है ललन सिंह को बड़का सेटरबाज
PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक बंटू सिंह ने एक और बड़ा खुलासा किया है. बंटू सिंह ने एक ऑडियो क्लीप जारी कर जदयू सांसद ललन सिंह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि लल





