बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज
Bihar Teacher News: सीतामढ़ी जिले में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों को चयनमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।






