ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

Sitamarhi में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीएम Richee Pandey के निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में राजीव गैस एजेंसी और कई होटलों में छापेमारी की गई, जहां घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग समेत कई...

बिहार न्यूज
कालाबाजारी नहीं चलेगी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एलपीजी गैस सिलेंडर के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देश पर गठित धावा दल ने गुरुवार की शाम अमघट्टा रोड, डुमरा स्थित राजीव गैस एजेंसी के गोदाम पर अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर के नेतृत्व में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी के प्रतिष्ठान में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। 


इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक अर्जुन कुमार से अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में होटल और रेस्टोरेंट में भी अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कृष्णा स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। 


जांच के क्रम में साहू चौक स्थित संजीव स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में घरेलू उपयोग के एलपीजी गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और एलपीजी (विनियमन आपूर्ति एवं वितरण) आदेश, 2000 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि आम लोगों को गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में धावा दल का गठन किया गया है। 


यह दल समय-समय पर गैस एजेंसियों के गोदाम, होटल और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण करेगा। यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ उनका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि एलपीजी गैस से जुड़ी किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें