ब्रेकिंग
रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतरामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत

Chahal Dhanshree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर आया कोर्ट का फैसला, जानिए.. अदालत में क्या हुआ?

Chahal Dhanshree Divorce: टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, और अब शादी के करीब 4 साल बाद, वे आधिकारिक तौर प

Chahal Dhanshree Divorce
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Chahal Dhanshree Divorce: टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, और अब शादी के करीब 4 साल बाद, वे आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। चहल और धनश्री के तलाक का केस बांद्रा की फैमिली कोर्ट में चल रहा था, और गुरुवार दोपहर इस पर फैसला आया।


चहल और धनश्री ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। दोनों की पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, और वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो बाद में शादी में बदल गई। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। रिपोर्ट्स के अनुसार, चहल को धनश्री को एलिमनी के तौर पर 4.75 करोड़ रुपए देने हैं, जिनमें से 2.37 करोड़ रुपए वे पहले ही चुका चुके हैं।


युजवेंद्र चहल ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने धनश्री से डांस सीखने के लिए संपर्क किया था, और इसके बाद दोनों दोस्त बन गए। फिर उन्होंने शादी का फैसला लिया, लेकिन अब वे अलग हो गए हैं। धनश्री और चहल के अलग होने के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। कुछ महीने पहले, धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चहल का सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद उनके तलाक की चर्चा शुरू हो गई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें