ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

महिला T-20 मैच: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

DESK: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत ने पहल

महिला T-20 मैच: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 130 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को एक गेंद शेष रहते 119 रनों पर ऑल आउट कर दिया.


भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन, शिखा पांडे, पूनम यादव और राधा यादव ने दो-दो, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक विकेट झटके. दीप्ति को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. वहीं भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 43 रनों की उपयोगी पारी की मदद से आठ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया. हरमनप्रीत ने 34 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 21, दीप्ति शर्मा ने 16 और वेदा कृष्णामूर्ति ने 10, जबकि तानिया भट्ट ने नाबाद 11 रनों की पारी खेली.


वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए मिगनोन डु प्रीज ने 43 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली. लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई. उनके अलावा लिजेले ली ने 16 और लौरा वोल्वार्डट ने 14 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्माइल ने तीन और नदिने डी क्लेर्क ने दो, जबकि तुनी सेखुखुने और नोंदुमिसो शेनगेस ने एक-एक विकेट लिए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें