ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Smriti Mandhana Palash Muchhal wedding: टूट गई स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी, क्रिकेटर ने खुद किया कंफर्म

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टूट गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए शादी कैंसिल होने की पुष्टि की और फैंस से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अब टूट चुकी है। लंबे समय से शादी को लेकर चर्चाओं में रहे दोनों ने आखिरकार इसे खुद कंफर्म कर दिया।


स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले कुछ हफ़्तों में उनकी जिंदगी को लेकर कई अंदाजे लगाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि वह एक प्राइवेट इंसान हैं और अपनी जिंदगी को ऐसे ही रखना चाहती हैं। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी शादी कैंसिल हो गई है।


स्मृति ने आगे लिखा, "मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी ऐसा करने की रिक्वेस्ट करती हूं। इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का मौका दें। मेरा मानना है कि हम सभी के पास एक बड़ा मकसद होता है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे स्तर पर रिप्रेजेंट करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके भारत के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफी जीतती रहूं। मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा।"


वहीं पलाश मुच्छल ने लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और पर्सनल रिलेशनशिप से पीछे हटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "लोग बेसलेस अफवाहों पर जिस तरह प्रतिक्रिया करते हैं, वह देखकर मुझे बहुत तकलीफ होती है। यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फेज था। मैं इसे ग्रेसफुली डील करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि समाज के तौर पर हम किसी को बिना सोर्स के फैलाए गए गॉसिप के आधार पर जज करने से पहले रुकना सीखेंगे। हमारे शब्द लोगों को घाव दे सकते हैं। जो भी गलत न्यूज या मानहानि कंटेंट फैलाएगा, उसके खिलाफ मेरी टीम कड़ा एक्शन लेगी। इस मुश्किल दौर में जो लोग मेरे साथ खड़े हैं, उनके लिए बहुत थैंक्यू।"


बता दें कि स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी और उनके प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके थे। हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। हालांकि, अचानक स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की खबरें आईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई। इसके अलावा पलाश पर चीटिंग के आरोप भी लगे थे, जिस पर उन्होंने अब प्रतिक्रिया दी है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें