ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

PBKSvsRCB: अंतिम चार ओवर में मात्र एक बाउंड्री, भुवी-हेजलवुड की जोड़ी के सामने नतमस्तक हुए पंजाब के बल्लेबाज

PBKSvsRCB: इस सीजन में जैसी डेथ ओवर्स में गेंदबाजी पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच में देखने को मिली है, वैसी गेंदबाजी अब तक किसी मैच में देखने को नहीं मिली थी. भुवनेश्वर और हेजलवुड की जोड़ी ने पंजाब के बल्लेबाजों को बिल्कुल बांध कर रख दिया.

PBKSvsRCB
भुवनेश्वर और हेजलवुड
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PBKSvsRCB: RCB के गेंदबाजों ने पंजाब के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कमाल कर दिखाया है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही पंजाब किंग्स 16 ओवर के ख़त्म हो जाने के बाद 129 के स्कोर पर थी. अगले 4 ओवर में पंजाब के बल्लेबाज कम से कम 40 रन तो जरूर मारेंगे ऐसी उम्मीद उनके फैंस को थी मगर RCB के गेंदबाजों की योजना कुछ और ही थी.


एक और थे भुवनेश्वर कुमार तो दूसरी तरफ जॉश हेजलवुड. इन दोनों ने 24 गेंदों में से करीब 17 योर्कर फेंके और पंजाब के बल्लेबाजों को बांधे रखा. यह गेंदबाजी इतनी घातक थी कि अगले 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 129 से 157 तक ही जा पाया और इस पूरे समय महज एक बाउंड्री पंजाब के बल्लेबाज लगा पाए. जबकि डेथ ओवर्स में ही एक टीम सबसे ज्यादा रन बनाने को देखती है.


पंजाब किंग्स की तरफ से बेंगलुरु को महज 158 रनों का लक्ष्य दिया गया है. जो कि एक औसत सा लक्ष्य है, इस बात में कोई शक नहीं. बशर्ते RCB के बल्लेबाज इस मामूली रन चेज के दौरान खुद को ज़रा संभाले रखें तो. वैसे श्रेयस अय्यर ने इससे पहले कोलकाता के खिलाफ 111 रन को डिफेंड किया था. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज के अपने इस स्कोर को कप्तान श्रेयस अय्यर कैसे डिफेंड कर पाते हैं.


बात करें अंकतालिका की तो पंजाब किंग्स फिलहाल 7 में से 5 मैच जीत कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है. जबकि बात अगर RCB की करें तो यह टीम 7 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है. अब देखना होगा कि आज इन दोनों में से कौन सी टीम 2 अंक चुराने में सफल हो पाती है.  

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें