ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

ओलंपिक महिला हॉकी में ब्रॉन्ज से चूकी बेटियां, ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से मिली हार

DESK : टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए मैदान में उतरी महिला हॉकी टीम ने सबका दिल तो जीत लिया लेकिन वह मेडल से चूक गई। जी हां, आज ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय हॉकी टीम

ओलंपिक महिला हॉकी में ब्रॉन्ज से चूकी बेटियां, ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से मिली हार
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए मैदान में उतरी महिला हॉकी टीम ने सबका दिल तो जीत लिया लेकिन वह मेडल से चूक गई। जी हां, आज ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन की टीम से हुआ। कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से मात दे दी।


सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना से हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय टीम का मुकाबला आज ग्रेट ब्रिटेन से शुरू हुआ तो पहले क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने आक्रामक खेल दिखाया। शुरुआत में गेंद को ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने अपने पास रखा और मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया हालांकि इस पेनल्टी कॉर्नर को ब्रिटेन की टीम गोल में नहीं बदल सकी। पहले क्वार्टर में ब्रिटेन की टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन दोनों में से कोई टीम में पहले क्वार्टर के अंदर गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत पिछड़ गया। ब्रिटेन ने दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में ही गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में ही ब्रिटेन ने स्कोर 2-0 कर लिया। भारत की तरफ से पहला गोल गुरजीत कौर ने किया और मैच में भारत की वापसी करा दी। 


दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से पहले भारत ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर को बराबर कर दिया। भारत और ब्रिटेन का स्कोर और दूसरे में पहले 2-2 हुआ। गुरजीत कौर ने एक बार फिर भारतीय टीम की तरफ से दूसरा गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने ब्रिटेन पर बढ़त बना ली। भारत में दूसरे क्वार्टर में ही वंदना कटारिया की तरफ से एक गोल हासिल किया और इसको 3-2 हो गया। तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन की टीम ने पहले स्कोर को 3-3 किया और फिर 4-3 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने आखिरी मिनटों में कई मूव बनाए लेकिन वह एक गोल से मैच हार गई। मैच हारने के बाद भारतीय खिलाड़ी फील्ड पर ही फूट-फूटकर रोते नजर आयीं। भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही मेडल से चूक गई लेकिन अपने खेल से उसने सबका दिल जरूर जीत लिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें