ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

जसप्रीत बुम्राह के चक्कर में फंसे युवराज, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल

DESK : इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुम्राह ने दोनों टीम के बीच होने वाले आखिरी और चौथे मैच से खुद को बाहर कर लिया हैं. हालाँकि पहले ये खबरें थी

जसप्रीत बुम्राह के चक्कर में फंसे युवराज, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK :  इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुम्राह ने दोनों टीम के बीच होने वाले आखिरी और चौथे मैच से खुद को बाहर कर लिया हैं. हालाँकि पहले ये खबरें थी कि उन्होंने अपने कुछ निजी कारणों के वजह से ये फैसला लिया हैं जिसके बाद अब खबर है कि बुम्राह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने छुट्टी ली है.


इस खबर के सामने आते ही भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह कि सोशल मीडिया पर खिंचाई करने की कोशिश की, लेकिन युवराज का यह दांव उनपर ही भारी पड़ गया. जसप्रीत बुमराह के मजे लेने के चक्कर में युवराज सिंह खुद ही सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए.


आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी करने वाले हैं. बुमराह ने शादी की तैयारियों के लिए ही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से हटने का फैसला किया. बुमराह ने हाल ही में अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जिसमें वह अकेले बैठे कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं. बुम्राह के इस फोटो पर युवराज सिंह ने मजेदार कमेंट किया. युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह को उनकी शादी को लेकर ट्रोल किया. युवराज सिंह ने बुमराह की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पोछा मारूं या पहले झाड़ू?'


अब युवराज सिंह जसप्रीत बुमराह के मजे लेने के चक्कर में खुद ही ट्विटर पर बुरी तरीके से ट्रोल हो गए. युवराज सिंह के इस कमेंट पर एक फैन ने उनसे पूछा कि युवी पाजी आपको शादी का इन्विटेशन मिला क्या? इसके बाद कई लोगों ने युवराज सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया.


बता दें कि टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. बुमराह को टी-20 सीरीज से भी आराम दिया गया है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज 23 मार्च से शुरू होगी. रिपोर्ट के अनुसार बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें