Hindi News / sports / IPL में सख्ती का डंडा! डगआउट में फोन चलाना पड़ा भारी, राजस्थान रॉयल्स...

IPL में सख्ती का डंडा! डगआउट में फोन चलाना पड़ा भारी, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा 1 लाख का जुर्माना

IPL 2026 के दौरान नियमों के उल्लंघन पर बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को मैच के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र (PMOA) में मोबाइल फोन ले जाने और उसका इस्तेमाल करने के आरोप में 1 लाख...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 17, 2026, 5:39:41 PM

IPL में सख्ती का डंडा! डगआउट में फोन चलाना पड़ा भारी, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा 1 लाख का जुर्माना

- फ़ोटो

Indian Premier League 2026 के बीच एक बड़ा एक्शन सामने आया है, जिसने साफ कर दिया है कि इस बार नियमों को लेकर कोई ढील नहीं दी जाएगी। BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर सख्त कार्रवाई करते हुए 1 लाख का जुर्माना ठोक दिया है।


मामला RR और RCB के बीच गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले के दौरान का है। आरोप है कि रोमी भिंडर PMOA यानी Players and Match Officials Area में मोबाइल फोन लेकर गए और डगआउट में उसका इस्तेमाल भी किया। IPL के नियमों के अनुसार यह एक गंभीर उल्लंघन माना जाता है।


मैच के दौरान जैसे ही उन्हें फोन इस्तेमाल करते देखा गया, मामला तुरंत एंटी करप्शन यूनिट तक पहुंच गया। BCCI Anti Corruption Unit ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और रोमी भिंडर से स्पष्टीकरण मांगा।


भिंडर ने अपनी सफाई में बताया कि हाल ही में वे फेफड़ों की गंभीर समस्या से उबरे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा मूवमेंट से बचने की सलाह दी है। इसी कारण वे बार-बार ड्रेसिंग रूम नहीं जा पा रहे थे और जरूरी बातचीत के लिए फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। उनका कहना था कि फोन का उपयोग किसी निजी कारण से नहीं, बल्कि टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट ऑपरेशन्स से जुड़े जरूरी कम्युनिकेशन के लिए किया गया था।


हालांकि, उनकी इस सफाई से ACU पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद Board of Control for Cricket in India ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया और साथ ही सख्त चेतावनी भी दी कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।


दरअसल, IPL में PMOA जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसका मकसद मैच फिक्सिंग, अंदरूनी जानकारी के लीक होने या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों को रोकना है। यही वजह है कि इस नियम को लेकर बोर्ड बिल्कुल भी समझौता नहीं करता।