Hindi News / politics / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे सोनपुर, पत्नी और बच्चों के साथ बाबा हरिहरनाथ का...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे सोनपुर, पत्नी और बच्चों के साथ बाबा हरिहरनाथ का किया जलाभिषेक

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पत्नी और बच्चों के साथ जलाभिषेक कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 17, 2026, 4:57:56 PM

Bihar Politics

भोलेनाथ की शरण में सम्राट - फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक रीति से अभिषेक कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। 


दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। समर्थकों में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। 


इस दौरान मुख्यमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर भी लिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबा हरिहरनाथ की कृपा से राज्य में विकास और खुशहाली बनी रहे, यही उनकी कामना है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा