ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

IPL 2025 : पहले ही मैच में धोनी के सामने हार्दिक नहीं करेंगे कप्तानी, जानिए क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी

IPL 2025 : इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अब सबके मन में यह सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्यों, तो आइए इसका जवाब बताते हैं ...

IPL 2025
DHONI AND HARDIK
© SOCIAL MEDIA
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025 : आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस सीजन का पहला मैच 22 मार्च से हो रहा है। लेकिन,अब खबर यह है कि इस सीजन के पहले मैच में  मुंबई इंडियंस के कप्तान खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अब सबके मन में यह सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पंड्या प्लेयिंग 11 में नहीं होंगे। तो इस खबर में हम आपको इसकी पूरी वजह बताएंगे। 


दरअसल, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। दोनों टीमें चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है।  मुबंई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या के बिना उतरना होगा। इसकी वजह यह है कि इस ऑलराउंडर पर 1 मैच का बैन लगा है। 


ध्यान हो कि, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम 3 बार स्लो ओवर रेट के लिए दोषी पाई गई। इसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर गाज गिरी है और इसी वजह से हार्दिक पांड्या पर 1 मैच का बैन लगा है। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी, इसलिए वो इस सजा को नहीं भुगत पाए थे। ऐसे में अब आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक को बाहर बैठना होगा। लिहाजा, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। 


बताते चलें कि आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, वहीं 18वें सीजन का फाइनल भी 25 मई को ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में 13 शहरों में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे।  इससे पहले आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच केकेआर को होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में 22 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के मैच लखनऊ, मुबंई, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, बेंगलुरु, न्यू चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला में खेले जाएंगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें