ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

RRvsCSK : 2 मैच हारने के बाद भी रियान पराग पर राहुल द्रविड़ को है अटूट विश्वास, बोल गए बड़ी बात, अब फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

RRvsCSK : राहुल द्रविड़ के इस बयान ने यह साफ़ कर दिया है कि रियान पराग को लेकर राजस्थान रॉयल्स बिल्कुल निश्चिंत है.

RRvsCSK
RRvsCSK राहुल द्रविड़ और रियान पराग
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RRvsCSK : इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनाए जाने वाले रियान पराग को लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं लगातार दे रहे थे. कोई उन्हें कप्तानी देने पर आलोचना कर रहा था, तो कोई उनकी बल्लेबाजी को लेकर टिप्पणी कर रहा था. इन सब के बीच अब राजस्थान के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सभी आलोचक खामोश हो गए हैं.


रविवार को इस टीम का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होना है. इससे ठीक पहले राहुल द्रविड़ ने टीम के कप्तान रियान पराग को लेकर कहा है कि “रियान हमारे बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं. जितनी गेंदे खेलने हम उन्हें दे सकते हैं देंगे. 20 ओवर्स का समय बेहद कम होता है. जितनी ज्यादा गेंदों का सामना वह हमारे लिए करेंगे उतना ही बेहतर हमारी टीम के लिए होगा”.


रियान पराग के बारे में राहुल द्रविड़ के इस बयान के बाद यह साफ़ हो गया है कि राजस्थान का खेमा पराग की काबिलियत को लेकर बिल्कुल निश्चिंत है और पराग को ही अपने भविष्य के लीडर के रूप में देख रहा है. बताते चलें कि इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी की गहराई को लेकर भी बातचीत की है. इसे लेकर उन्होंने कहा है कि “हमारी बल्लेबाजी में काफी गहराई है. इसे लेकर हमारे मन में कोई चिंता नहीं है”. 


बात करें इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन को लेकर तो अब तक इस टीम ने कुल 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद ने इस टीम को 44 रन से हराया जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस टीम को 8 विकेट से रौंद दिया है. अब चेनई के विरुद्ध रियान पराग की टीम अपना खाता खोलने की कोशिश करते हुए नजर आएगी. यह मैच गुवाहाटी में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें