ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

BCCI Rules: वर्ल्ड कप की राह आसान नहीं, BCCI ने खिलाड़ियों के लिए रखी यह बड़ी शर्त

BCCI Rules: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का चयन हो चुका है। इस बार भी टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल किया गया है, लेकिन उनके वनडे करियर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

 BCCI Rules
वर्ल्ड कप
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BCCI Rules: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का चयन हो चुका है। इस बार भी टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल किया गया है, लेकिन उनके वनडे करियर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों खिलाड़ी पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, और अब उनका क्रिकेट करियर केवल वनडे तक ही सीमित रह गया है। ऐसे दौर में जब टीम इंडिया बहुत कम वनडे मैच खेल रही है, उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


यह माना जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम का हिस्सा बने रहना चाहते हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने इस पर कोई गारंटी देने से साफ इनकार कर दिया है। बोर्ड का मानना है कि टीम का चयन पूरी तरह फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करेगा।


चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान करते हुए साफ किया कि राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने वाले या उपलब्ध खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। यही कारण है कि पिछले सीजन में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी भी घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आए थे। इस फैसले से यह संकेत मिल रहा है कि बीसीसीआई अब किसी भी खिलाड़ी के लिए अलग नियम नहीं बनाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो।


इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी दोनों दिग्गज खिलाड़ियों से अपील की है कि वे घरेलू क्रिकेट में लगातार हिस्सा लें। उनका मानना है कि ऐसा करने से न केवल उनकी फॉर्म बरकरार रहेगी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी उनसे सीखने का मौका मिलेगा।


भारतीय क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज हो गई है कि रोहित और विराट के बिना टीम इंडिया कितनी मजबूत रहेगी और क्या 2027 वर्ल्ड कप तक इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना सही होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज उनके करियर की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें