ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

IND vs PAK T20 WC: महामुकाबले से पहले बाहर हुए फखर जमां, शान मसूद टीम में शामिल

DESK : आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला कल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है। लेकिन, इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। पाक टीम के टॉ

IND vs PAK T20 WC:  महामुकाबले से पहले बाहर हुए फखर जमां, शान मसूद टीम में शामिल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला कल पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है। लेकिन, इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। पाक टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फखर जमां चोटिल हो गए है। इसके साथ ही अपने चोट के कारण फखर जमां भारत के खिलाफ होने वाले मैच से भी बाहर हो गए हैं। 


बता दें कि, फखर अब टीम इंडिया के खिलाफ हाेने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में नहीं खेल पाएंगे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मैच की पूर्वसंध्या पर शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कन्फर्म करते हुए कहा कि फखर भारत के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अभी रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बाबर ने कहा,'' फखर जमां पूरी तरह से फिट नहीं हैं इसलिए वह पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।'' 



मालूम हो कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पिछले महीने खुलासा किया था कि दुबई में टी20 एशिया कप फाइनल के दौरान फील्डिंग करते समय जमां काे दाहिने घुटने में चोट लग गई थी और वह अभी तक उस चोट से पूरी तरही से उबर नहीं पाए हैं। जमां की जगह अब बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद को भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। मसूद फिट करार दिए गए हैं। कल दोपहर 1.30 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच को लेकर एक अपडेट यह भी है कि टी20 विश्व कप के इस बहुप्रतीक्षित मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे सुपर 12 चरण के इस मुकाबले में कटौती संभव है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें