ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल का ODI से रिटायरमेंट का ऐलान, वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. सोमवार को उन्होंने यह जानकारी सार्वजनिक रूप से दी है.

Glenn Maxwell
ग्लेन मैक्सवेल
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सोमवार, 2 जून 2025 को उन्होंने यह जानकारी सार्वजनिक रूप से दी। मैक्सवेल ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। इस टूर्नामेंट के बाद स्टीव स्मिथ ने भी वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद मैक्सवेल आईपीएल 2025 में खेलते नजर आए, लेकिन चोट के चलते कुछ ही मैचों के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।


2012 में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले मैक्सवेल दो बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने कुल 149 वनडे मैचों में लगभग 3990 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन रहा, जो 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था। यह पारी वनडे इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है, क्योंकि उन्होंने यह रन विषम परिस्थितियों में बनाए थे।


गेंदबाजी में भी मैक्सवेल ने दम दिखाया और उन्होंने 79 विकेट अपने नाम किए। वे टीम के लिए एक असली मैच विनर रहे, जो ऑलराउंडर के तौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देते थे। मैक्सवेल ने अपने रिटायरमेंट की सूचना पहले ही ऑस्ट्रेलियाई चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली को दे दी थी। उन्होंने फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ही संकेत दे दिया था कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक नहीं खेल पाएंगे।


मैक्सवेल ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने उसी समय उनसे कह दिया था कि मुझे नहीं लगता कि मैं 2027 विश्व कप तक खेल पाऊंगा। मुझे लगता है अब समय आ गया है कि मेरी जगह किसी और युवा खिलाड़ी को मौका दिया जाए, ताकि वह उस भूमिका में ढल सके। उम्मीद करता हूं कि उन्हें पर्याप्त समय और अवसर मिलेंगे। मैक्सवेल का करियर ना सिर्फ आंकड़ों में बल्कि प्रभाव में भी शानदार रहा है। वे लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम का एक अहम हिस्सा रहे और भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर जाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें