ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

एक कोच और 11 खिलाड़ी मिले कोरोना पॉजिटिव, नेशनल जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप हुआ स्थगित

DESK: झारखंड के सिमडेगा में 3 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले नेशनल जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया ह

एक कोच और 11 खिलाड़ी मिले कोरोना पॉजिटिव, नेशनल जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप हुआ स्थगित
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: झारखंड के सिमडेगा में 3 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले नेशनल जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 


मंगलवार को चंडीगढ़ की टीम सिमडेगा पहुंची थी। जिसके बाद टीम के सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच की गयी जिसमें 5 खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी है। वही झारखंड टीम के 6 खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावे एक कोच में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में कुल 12 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद स्टेडियम को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सिमडेगा के डीसी सुशांत गौरव ने दी। 


चंडीगढ की टीम के सिमडेगा आने के बाद आयोजन समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया था। सबसे पहले खिलाड़ियों को सैनिटाइज किया गया था। उसके बाद तिलक लगाकर और फूलों का माला पहनाकर पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया और बैंड बाजों के साथ स्टेडियम तक लाया गया। ऐसे में इनके संपर्क में अब तक जो भी लोग आए है उनकी भी कोरोना जांच की जाएगी। एक साथ 12 खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना से सिमडेगा में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल सावधानी बरतते हुए हॉकी चैम्पियनशिप को स्थगित कर दिया गया है।  


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें