ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

धोनी के माता-पिता को हुआ कोरोना, अस्पताल में कराए गए भर्ती

RANCHI : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता दे

धोनी के माता-पिता को हुआ कोरोना, अस्पताल में कराए गए भर्ती
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी ने कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दोनों को रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की स्थिति अभी ठीक है. उनका ऑक्सीजन लेवल भी अभी सामान्य है. सीटी स्कैन कराया गया है, जिससे मालूम चलता है कि अभी संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति और बेहतर होगी और उनका संक्रमण ठीक हो जाएगा.


आपको बता दें कि देश में कोरोना के मामले में सबसे बड़ी उछाल आई है. पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है.झारखंड में कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूबे में 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ की घोषणा है. इस दौरान लॉकडाउन जैसी पाबंदियां रहेंगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें