ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

टोक्यो ओलंपिक : ब्रॉन्ज मेडल मैच में बजरंग पूनिया की शानदार जीत, कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 से हराया

DESK : टोक्यो ओलंपिक में इंडियन रेसलर बजरंग पूनिया ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम कैटेगरी में जीत हासिल कर भारत की झोली में एक और मेडल डाल दिया है. टोक्यो ओलिंपिक में भारत क

टोक्यो ओलंपिक : ब्रॉन्ज मेडल मैच में बजरंग पूनिया की शानदार जीत, कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 से हराया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : टोक्यो ओलंपिक में इंडियन रेसलर बजरंग पूनिया ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम कैटेगरी में जीत हासिल कर भारत की झोली में एक और मेडल डाल दिया है. टोक्यो ओलिंपिक में भारत का यह छठा मेडल है. बजरंग पूनिया ने कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया है. भारत ने इसके साथ ही सबसे सफल रहे 2012 लंदन ओलिंपिक के मेडल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 

आज के मैच में बजरंग दौलत पर हावी नजर आए और उनको वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. भारतीय पहलवान ने दौलत को पूरे मैच में एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं करने दिया और मुकाबले को 8-0 से अपने नाम किया. भारतीय रेसलर ने टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार आगाज किया था और अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान के दमदार पहलवान मुर्तजा गियासी को पटखनी देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. 

हालांकि क्वार्टर फाइनल में शानदार शुरुआत करने के बाद बजरंग सेमीफाइनल मुकाबला हार गए थे. बजरंग के पिता का कहना है कि बेटा आज तक कभी खाली हाथ नहीं लौटा है. पूरे देश की दुआएं उसके साथ हैं. एक महीना पहले उसके घुटने में चोट लग गई थी, फिर भी वह सेमीफाइनल तक पहुंचा.  चोट की वजह से वह अटैकिंग नहीं खेल पाया. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें