ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

IPL 2021 : अमित मिश्रा से हुई बड़ी गलती, अंपायर ने गेंद डालने से रोका, दी चेतावनी

DESK : वैश्विक महामारी कोरोना पूरे देशभर में कहर बरपा रही है. वहीं, भारत में इस वक्त इंडियन प्रिमयिर लीग की शुरुआत हो गई है. हर दिन टीमों के बीच मुकाबला भी होता है लेकिन कोरोना को

IPL 2021 : अमित मिश्रा से हुई बड़ी गलती, अंपायर ने गेंद डालने से रोका, दी चेतावनी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : वैश्विक महामारी कोरोना पूरे देशभर में कहर बरपा रही है. वहीं, भारत में इस वक्त इंडियन प्रिमयिर लीग की शुरुआत हो गई है. हर दिन टीमों के बीच मुकाबला भी होता है लेकिन कोरोना को देखते हुए कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. दिल्‍ली कैपिटल्‍स के गेंदबाज अमित मिश्रा ने आईसीसी का नियम तोड़ने का आरोप लगाया है. जिसके बाद उन्हें अंपायर के तरफ से चेतवानी दी गई है. 


दरअसल, आरसीबी की पारी के दौरान अमित गेंद पर लार लगाते हुए नजर आए, जिसके बाद गेंद को सैनेटाइज करना पड़ा. आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये पहले ही कहा गया था कि खेल के दौरान इस्तेमाल हुई गेंद पर कोई भी लार नहीं लगा सकता. आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. जवाब में दिल्‍ली 170 रन ही बना सकी और एक रन से विराट कोहली की आरसीबी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली. 
 
 

आरसीबी की पारी का सातवां ओवर अमित मिश्रा ने किया. इस दौरान वो गलती से गेंद पर लार का इस्‍तेमाल करते हुए नजर आए जिसके बाद अंपायर ने उन्‍हें गेंद फेंकने से रोका और गेंद को सैनेटाइज किया. हालाकिं, बाद में अंपायर ने गेंदबाज को चेतवानी भी दी. वहीं, आपको बता दें कि अमित मिश्रा ने 27 रन देकर एक विकेट लिया. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें