ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन

Mahayagya: गयाजी स्थित धर्मसभा भवन में सनातन संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में आगामी 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस

Mahayagya
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahayagya: गयाजी स्थित धर्मसभा भवन में सनातन संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में आगामी 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गयाजी में सनातनियों का महासमागम होगा।


दक्षिण भारत और काशी से आएंगे विद्वान आचार्य की देखरेख में महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। अब तक देश के 22 प्रमुख शहरों में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में महायज्ञ आयोजित हो चुका है। बिहार के विकास, देश की प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से महायज्ञ आहुत है।


पिछले दिनों 26 से 30 मई तक पटना में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के संरक्षण में एतिहासिक महायज्ञ हुआ था। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी माता ललिता के उपासक हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी सनातन धर्म का प्रचार प्रसार पूरे देश में कर रहे हैं और युवा पीढ़ी को सनातन धर्म और राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ से जोड़ने हेतु प्रयासरत हैंय़


20 जून को गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के प्रारंभ होने के पूर्व संध्या पर शोभा यात्रा निकाला जाएगा। प्रतिदिन गयाजी में महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। बिहार के हर प्रमंडल में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ होना है।


इस दौरान तीन करोड़ बार ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों का पाठ होगा। कुमकुम से श्रद्धालुओं के द्वारा श्री यंत्र पर अर्चन किया जाएगा। गयाजी में आहुत श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ को लेकर पूरे मगध प्रमंडल के लोगों में है भारी उत्साह है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें