ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”

इस बार की दिवाली खास: 550 वर्षों के बाद अयोध्या आए प्रभू श्रीराम, पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाए दीपों का त्योहार: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी

PATNA: देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म पूरी दुनिया का मूल है। सनातन हमें त्याग, तपस्या, समर्पण और सहयोग का मार्ग दिखाता है। भारत माता का जो वैभव पिछ

इस बार की दिवाली खास: 550 वर्षों के बाद अयोध्या आए प्रभू श्रीराम, पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाए दीपों का त्योहार: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म पूरी दुनिया का मूल है। सनातन हमें त्याग, तपस्या, समर्पण और सहयोग का मार्ग दिखाता है। भारत माता का जो वैभव पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है इसके पीछे सनातन ही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आज कल कुछ राजनेताओं को सिर्फ सनातन धर्म पर टिप्पणी करने का काम रह गया है। 


हम उनसे पूछना चाहते हैं की दूसरे धर्म का विश्लेषण क्यों नहीं करते हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की हम सनातन के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा वर्ग भारत माता के वैभव को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूर्व की सरकारों ने गौ माता, भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संवर्धन के लिए प्रयास नहीं किया लेकिन पिछले 10 वर्षों से हमारी सरकार सनातन के लिए अद्भुत प्रयास कर रही है। 


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा 14 वर्षों के बाद प्रभु राम आए थे तो भव्य दिवाली मनाई गई थी इस वर्ष तो प्रभु राम 550 वर्षों के बाद अयोध्या आए हैं सभी देशवासियों को पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाना है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कुछ लोगों को प्रभु राम के भव्य मंदिर से पेट में दर्द हो गया है और वोट के लिए अबतक उन लोगों ने भगवान के दर्शन भी नहीं किए हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो प्रभु राम के नहीं हैं उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के वैभव को बढ़ाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें