ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पटना ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी की जारी, इन रास्तों से होकर ना जाये

PATNA: कल 15 नवम्बर है और शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा नदी के तट पर उमड़ेगी। जहां श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाएंगे और दान करेंगे।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पटना ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी की जारी, इन रास्तों से होकर ना जाये
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कल 15 नवम्बर है और शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा नदी के तट पर उमड़ेगी। जहां श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाएंगे और दान करेंगे। इसे लेकर कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आज  लोगों की भारी भीड़ गंगा तट पर पहुंचने लगा हैं। पटना के सभी गंगा घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। 


कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों की भीड़ को देखते हुए पटना में ट्रैफिक की बेहतर व्यवस्था की गयी है। इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी किया गया है। 15 नवंबर को कारगिल चौक से पूरब गायघाट तक सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाया गया है। अशोक राजपथ में कारगिल चौक से गायघाट पुल के नीचे तक के सभी एंट्री पॉइंट बंद रहेंगे। हालांकि पश्चिम शाहपुर रोड से आवाजाही जारी रहेगी।


पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से जो एडवाइजरी जारी की गयी है। उसके अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को दीघा-अशोकपथ से जेपी सेतु आने वाले श्रद्धालुओं को पाटली पथ उत्तरी छोर के पास से यू टर्न करना होगा। पाटली पथ के ऊपर गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। यदि कोई गाड़ी गायघाट से अशोक राजपथ आता है तो उसे गांधी चौक से बारी रोड डायवर्ट किया जाएगा। अशोक राजपथ से गांधी मैदान जाने वाला रास्ता कल बंद रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न घाटों के पास गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


जेपी सेतु पर 14 नवम्बर की रात 10 बजे से शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक आवागमन बंद होगा। छपरा या सोनपुर से पटना की ओर आने की यदि सोच रहे हैं तो इरादा बदल दें क्योंकि जेपी सेतु पर यातायात बंद रहेगा। पटना से छपरा, हाजीपुर, सोनपुर जाने वाली गाड़ियां इस दौरान महात्मा गांधी सेतु से होकर गुजरेगी। जेपी सेतु से पटना की ओर आने वाले वाहनों को गंगा पथ पर नीचे नहीं आने दिया जाएगा। ये सभी वाहन सीधे जेपी सेतु के अप्रोच पथ से अशोक राजपथ की ओर निकल जाएंगे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें