ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

हनुमंत कथा के दौरान कुछ देर के लिए बिजली हुई गुल, तो बोले धीरेंद्र शास्त्री..भईया लाइट जला लो

PATNA: बागेश्वर वाले बाबा और कथावाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इस वक्त नौबतपुर के तरेत मठ में हैं। दिव्य दरबार में वे लोगों को हनुमंत कथा सुना रहे हैं। इस दौरान लाखों की

हनुमंत कथा के दौरान कुछ देर के लिए बिजली हुई गुल, तो बोले धीरेंद्र शास्त्री..भईया लाइट जला लो
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बागेश्वर वाले बाबा और कथावाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इस वक्त नौबतपुर के तरेत मठ में हैं। दिव्य दरबार में वे लोगों को  हनुमंत कथा सुना रहे हैं। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु हनुमंत कथा को सुनने पहुंचे हैं। कथा सुनाने के दौरान कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गयी। जिसके बाद मंच से बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री इलेक्ट्रिशियन  से अपील करने लगे कि भईया लाइट जला लो..फिर तुरंत बिजली को ठीक किया गया। 


पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार की भव्यता देखते ही बन रही है। निर्धारित समय पर बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम स्थल पर जब पहुंचे तब बजरंगबली की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार से अगले पांच दिनों तक हनुमंत पाठ करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर बीजेपी के कई नेता हनुमान जी की आरती में शामिल हुए। 


बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री पटना के होटल पलाश के लिए रवाना हो गए थे। होटल पलाश में कुछ घंटों तक रूकने के बाद निर्धारित समय पर शाम चार बजे वे तरेत मठ पहुंचे, जहां जबरंगबली की आरती के साथ पांच दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत की गई।


आरती के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, सांसद रामकृपाल यादव, रविशंकर प्रसाद, विपक्ष के नेता विजय सिन्हा, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री नीरज बबलू मौजूद रहे। हनुमंत कथा को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, खासकर महिलाओं की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और इसकी भव्यता देखते ही बन रही है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें