ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वृंदावन आश्रम में हादसा,10 महिलाएं झुलसीं

DESK: वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में प्रसाद वितरण के दौरान एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और गर्म खिचड़ी से भरा ब

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वृंदावन आश्रम में हादसा,10 महिलाएं झुलसीं
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में प्रसाद वितरण के दौरान एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और गर्म खिचड़ी से भरा बर्तन श्रद्धालुओं पर गिर गया। इस हादसे में पश्चिम बंगाल से आईं 10 महिलाएं झुलस गईं।


 जिसके बाद आनन-फानन में आश्रम की एंबुलेंस से घायल महिलाओं को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां सभी का इलाज शुरू किया गया। दो महिला श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां दोनों महिलाओं का इलाज जारी है। 


संयुक्त जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वंदना अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं का जत्था वृंदावन आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह सभी श्रद्धालु गौरी गोपाल आश्रम में पहुंचे थे। जहां आश्रम के बाहर हर दिन श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाता है। श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे तभी खिचड़ी से भरा बर्तन लेकर आ रहे एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और  गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं के ऊपर जा गिरी। 


इस घटना में बंगाल से आईं 10 महिला श्रद्धालु झुलस गईं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आनन-फानन में सभी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि आश्रम में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सुबह में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। प्रसाद के लिए लोग कतार में लगे थे तभी आश्रम के एक कर्मचारी का पैर अचानक फिसल गया और गर्म खिचड़ी से भरा बर्तन गिर गया जिससे 10 महिला श्रद्धालु घायल हो गयी है। 


आश्रम में संचालक अनिरुद्धाचार्य ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद लेने आते हैं लेकिन आज एक दुर्घटना हो गयी। सभी घायल महिला श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें