ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

छठ महापर्व : आज खरना पूजा, कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज व्रती खरना पूजा करेंगे। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत कल यानी बुधवार को हो गई थी आज शाम खरना पूजा होगी। गुड़

छठ महापर्व : आज खरना पूजा, कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज व्रती खरना पूजा करेंगे। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत कल यानी बुधवार को हो गई थी आज शाम खरना पूजा होगी। गुड़ और दूध में अरवा चावल से बनी खीर और रोटी का भोग लगाया जाएगा और इसे ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगे। 


कोरोना काल को देखते हुए इस बार का छठ बेहद सतर्कता वाला होगा। गंगा घाटों पर लोग अर्घ्य देने के लिए जाने से बचेंगे। प्रशासन की तरफ से भी लगातार अपील की जा रही है कि लोग कम से कम संख्या में गंगा घाट पहुंचे लेकिन आस्था का उफान ऐसा है कि गाड़ियां नहीं चलने के बावजूद बड़ी तादाद में लोग गंगा किनारे छठ पूजा करने के लिए जाने को तैयार हैं। प्रशासन ने पटना के गंगा घाटों पर हर तरह के इंतजाम पूरे कर लिए हैं हालांकि गाड़ियों का परिचालन गंगा किनारे वाली सड़कों और इलाकों में पूरी तरह से वर्जित रहेगा। पटना के गंगा घाट तक पहुंचने के लिए कम से कम 1 किलोमीटर और ज्यादा से ज्यादा 3 किलोमीटर तक व्रतियों को पैदल चलना होगा। 


वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई परिवार अपने घर की छतों औरआसपास के तालाब पर ही छठ पूजा करने का मन बना चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने घर के छत के ऊपर ही कुंड बनाकर छठ पूजा करने की तैयारी की है। आपको बता दें कि 20 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और 21 नवंबर की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें