ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

कल नहीं लगेगा दिव्य दरबार, बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से की हनुमंत कथा में नहीं आने की अपील

PATNA: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आज दूसरे दिन हनुमंत कथा का समापन किया गया। अब 15 मई को लगने वाला दिव्य दरबार भी स्थगित रहेगा। बागेश्वर वाले बाबा ने श्रद्धालुओं से कथा

कल नहीं लगेगा दिव्य दरबार, बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से की हनुमंत कथा में नहीं आने की अपील
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आज दूसरे दिन हनुमंत कथा का समापन किया गया। अब 15 मई को लगने वाला दिव्य दरबार भी स्थगित रहेगा। बागेश्वर वाले बाबा ने श्रद्धालुओं से कथा में नहीं आने की अपील की है।


बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ है ऊपर से भीषण गर्मी है। भीड़ के कारण धूल उड़ने से लोगों को घूटन महसूस होगी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर कल दिव्य दरबार नहीं लगाने का फैसला लिया गया है।  


बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस भीषण गर्मी में करीब 5 लाख की संख्या में श्रद्धालु हनुमंत कथा को सुनने नौबतपुर के तरेत मठ पहुंचे हैं। वो कथा किसी काम की नहीं है जिससे कोई हानि हो जाए। श्रद्धालुओं की किसी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए दरबार को विराम रखना होगा। पांचों दिन कथा चलती रहेगी लेकिन दिव्य दरबार नहीं होगा।


 बाबा ने श्रद्धालुओं को नहीं आने की अपील की है। कहा कि सोशल मीडिया पर टीवी पर हनुमंत कथा देख और सुन लीजिएगा लेकिन नौबतपुर नहीं आईएगा। श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कथा का समापन इस अपील से किया कि आप लोग कथा सुनने नहीं आईएगा। आपलोगों इतनी संख्या में हनुमंत कथा को सुनने पहुंचे इसका उपकार हम कभी नहीं भूलेंगे।


बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इतनी भीड़ के कारण एक दो लोगों की सांस फूलने की सूचना आ रही है। जहां तक नजर आ रही है वहां धूल ही धूल है। जिसके कारण लोगों को घुटन महसूस हो रही है। आज तो रावण भी मन में कह रहा होगा कि हम से हुई भूल बिहार के पगला उड़ा रहे धूल.. यदि इसी तरह हनुमंत कथा में श्रद्धालुओं की तादाद रहेगी तो कल का दिव्य दरबार हम नहीं लगाएंगे लेकिन सामूहिक अर्जी भर लगा देंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कथा सुनने आए श्रद्धालुओं से कहा कि जितने भी लोग यहां है उनसे प्रार्थना है कि कल किसी को लेकर ना आए। हमको यह अंदेशा हो रहा है कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। इसलिए हमारी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि जिसने भी ट्रेन की टिकट बुक करायी है वो वापस लौट जाए नौबतपुर में नहीं आए।  



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें