ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए.. कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त और विधि

DESK : आज यानी मंगलवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। आज से नौ दिनों तक माता का अनुष्ठान चलेगा। मान्यताओं के मुताबिक जो साधक सच्चे मन और श्रद्धा से माता की पूजा करते है

आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए.. कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त और विधि
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आज यानी मंगलवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। आज से नौ दिनों तक माता का अनुष्ठान चलेगा। मान्यताओं के मुताबिक जो साधक सच्चे मन और श्रद्धा से माता की पूजा करते हैं, उनकी सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और माता उन्हें मनचाहा फल देती हैं।


9 अप्रैल को चैत्र माह की प्रतिपदा की तिथि है। घटस्थापना के साथ ही माता के नौ दिनों का अनुष्ठान आज से शुरू हो जाएगा। 9 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। पहले दिन कलश स्थापना के मुहूर्त का खास महत्व होता है। इस शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करने से माता प्रसन्न होंती हैं और भक्तों की सभी मनोकामना को पूरा करती हैं।


इस साल कलश स्थापना के दो शुभ मुहूर्त हैं, जो सुबह 06:11 से सुबह 10:23 बजे तक रहेगा। इस बीच जो लोग कलश स्थापना नहीं कर सके वो अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना कर सकते हैं। सुबह 11:32 बजे से 12:54 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना की जा सकती है। कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि के पर्व की शुरुआत हो जाएगी।


कलश स्थापना के लिए कलश के नीचे सप्तधान, जो या अरवा चावल और कलश में गंगाजल भरकर रखें। हल्दी, सुपारी, दूर्वा आदि डाल कर के आम का पल्लव और नारियल रखकर कलश स्थापित करें। कलश को चुनरी और लाल फूलों की माला से सजाएं। उसके बाद अखंड ज्योति जलाकर नवरात्रि पर्व की शुरुआत करें।


नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। श्रद्धालु लाल या गुलाबी वस्त्र धारण कर कलश की स्थापना करें। माता को गाय के घी से मनी मिठाई को भोग लगाएं। गुडहल, कनेर और अपराजिता के पुष्प से मां दुर्गा को अर्पित करें। इससे माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना को पूर्ण करती हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें