ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

पटना में 5 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन, देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी जी का आगमन

पटना के बिस्कोमान भवन के पीछे, बैंक रोड स्थित अग्रसेन भवन, रानी सती मंदिर में श्री विद्या त्रिकोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन 26 से 30 मई तक होगा। इस बात की जानकारी युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने दी।

bihar
रानी सती मंदिर में महायज्ञ
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी जी का आगमन होने जा रहा है। पटना के बिस्कोमान भवन के पीछे, बैंक रोड स्थित अग्रसेन भवन, रानी सती मंदिर में श्री विद्या त्रिकोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन 26 से 30 मई तक होगा। इस बात की जानकारी युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने दी। इस पांच दिवसीय यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जतायी जा रही है। 


युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा कि देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में पटना में पहली बार महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर पटना सहित पूरे बिहार में होर्डिंग और बैनर पोस्टर लगाए गये हैं।  बिस्कोमान भवन के पास स्थित रानी सती मंदिर में इस महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें शामिल होने के लिए पूरे बिहार से लोग आएंगे।


युवा चेतन प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बताया कि माता ललिता का महाअनुष्ठान पटना में होगा। बिहार के विकास,देश की प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण ही इस महायज्ञ का ध्येय है। रोहित कुमार सिंह ने बताया कि देशभर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के करोड़ों भक्त हैं। इससे पहले देश के विभिन्न प्रदेशों में महायज्ञ हो चुका है। पहली बार पटना में यह भव्य महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। रोहित कुमार सिंह ने प्रदेश के लोगों को इस महायज्ञ में शामिल होने का न्योता दिया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें