ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

यूपी चुनाव के पहले योगी आदित्यनाथ पर बिहार में मुकदमा, इस मुस्लिम युवक ने लगाया आरोप

PATNA : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले देश भर की नजरें वहां अटकी हुई हैं। यूपी चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अभी से रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

यूपी चुनाव के पहले योगी आदित्यनाथ पर बिहार में मुकदमा, इस मुस्लिम युवक ने लगाया आरोप
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले देश भर की नजरें वहां अटकी हुई हैं। यूपी चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अभी से रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। नेताओं का यूपी दौरा भी शुरू हो चुका है। यूपी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र बिंदु में हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बिहार में एक परिवाद दर्ज हुआ है। मामला भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है। 


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर के रहने वाले तमन्ना हाशमी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर स्थानीय सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। तमन्ना हाशमी का आरोप है कि योगी आदित्यनाथ में एक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के लिए आगामी 21 सितंबर की तारीख तय की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर परिवाद दर्ज करने वाले तमन्ना हाशमी का आरोप है कि यूपी के मुख्यमंत्री के बयान से एक समुदाय विशेष के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं।


परिवाद में आरोप लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश में पहले की सरकारों के क्रियाकलाप की तुलना करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में 'अब्बा जान' कहने वाले लोग गरीबों का राशन हजम कर लेते थे लेकिन अब उनके राज्य में यह सब कुछ बंद हो चुका है। इस टिप्पणी को लेकर तमन्ना हाशमी ने परिवाद दायर किया है। उनका कहना है कि एक राज्य के बड़े संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को यह बयान नहीं देना चाहिए। इस तरह के बयान से देश में बिखराव पैदा होता है। अब सबको 21 सितंबर का इंतजार है जिस दिन इस मामले की सुनवाई कोर्ट में होगी।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें