ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

‘कयामत तक बाबरी नहीं बनेगी, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम मिलेगा’, सीएम योगी का बड़ा बयान

CM Yogi: बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर, बाबरी ढांचे और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कयामत तक बाबरी नहीं बनेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

CM Yogi
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा और तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग देश में बाबरी ढांचे के दोबारा बनने का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। सीएम ने कहा कि कयामत का दिन कभी आने वाला नहीं है, इसलिए ऐसे सपने देखने वाले लोग यूं ही सड़-गल जाएंगे।


सीएम योगी ने कहा, “भारत में कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे। देश के कानून को मानोगे तो सुरक्षित रहोगे, लेकिन कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम ही मिलेगा।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जो कहती है, वही करके दिखाती है। “हमने कहा था रामलला आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे, और आज वह सबके सामने है। इसमें कोई संदेह है क्या?”


मुख्यमंत्री ने दोहराया कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम मंदिर निर्माण के रूप में एक गौरवशाली क्षण आया है। उन्होंने कहा कि इस लंबे समय में कई राजा-महाराजा और सरकारें आईं, लेकिन किसी ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए गंभीर प्रयास नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग केवल संकट के समय भगवान राम को याद करते हैं और बाद में भूल जाते हैं, भगवान राम भी अब उन्हें भूल चुके हैं।


सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म, भारत की गौरवशाली परंपरा और विरासत का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर पर केसरिया ध्वज का आरोहण सनातन संस्कृति का प्रतीक है और यह ध्वज भारत के गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा।


प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी। हर चौथे दिन कर्फ्यू लगाना पड़ता था, पर्व-त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे और अराजकता चरम पर थी। आज प्रदेश से अराजकता समाप्त हो चुकी है, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली पहुंच चुकी है और भ्रष्टाचार में जाने वाला पैसा अब विकास कार्यों में खर्च हो रहा है।


बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार आक्रामक बयान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सीतापुर में लोगों से जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील की थी और कहा था कि अगर लोग बंटेंगे तो कटने के रास्ते अपने आप खुल जाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें