ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Yashwant Sinha : यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए लगाये गंभीर आरोप...पहलगाम आतंकी हमले पर उठाये सवाल ?

Yashwant Sinha : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह आतंकी घटनाओं का चुनावी लाभ उठाने की कोशिश करती है। पहलगाम और पुलवामा हमलों को लेकर उठाए कई बड़े सवाल?

यशवंत सिन्हा बयान, पहलगाम हमला, पुलवामा हमला, भाजपा पर आरोप, चुनावी राजनीति, आतंकवाद, तिरंगा यात्रा, नरेंद्र मोदी, सीजफायर सवाल    Yashwant Sinha Pulwama, BJP terror politics, Pahalgam attack, Modi el
यशवंत सिन्हा ने पहलगाम अटैक पर उठाए सवाल
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Yashwant Sinha :  पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रपति चुनाव में  उम्मीदवार रह चुके यशवंत सिन्हा ने  नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा है कि भाजपा आतंकी घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करती  रही है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला हुआ था, तब भी चुनाव सामने थे और अब बिहार चुनाव आ रहे हैं तो फिर से वैसी ही स्थिति बनाई जा रही है।


यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांगने से पीछे नही हटे थे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि ताजा पहलगाम आतंकी हमले के बाद तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों के जरिए वह खुद को राष्ट्रभक्त दिखाकर क्रेडिट लेना चाहती है।


सिन्हा ने यह टिप्पणी वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के साथ एक पॉडकास्ट चर्चा के दौरान की। इस बातचीत में कपिल सिब्बल ने भी सरकार से सवाल किया कि 26 नागरिकों की हत्या का जिम्मेदार कौन है? इस पर सिन्हा ने कहा कि "आज तक पुलवामा हमले की सच्चाई सामने नहीं आई, और पहलगाम हमले का भी शायद कभी नहीं आएगी।" उन्होंने सवाल किया कि "आखिर पहलगाम में एक भी सिपाही मौजूद क्यों नहीं था? सुरक्षा बल कहां गायब हो गए? क्या वे ज़मीन में समा गए या आसमान में उड़ गए?"


सीजफायर के मुद्दे पर भी यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग की, तो उसकी घोषणा डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की? सिन्हा ने इसे भारत की कूटनीतिक कमजोरी बताया। कपिल सिब्बल ने भी चर्चा में कहा कि भारत सरकार का कहना है कि वह पाकिस्तान के साथ सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर बात करेगी, लेकिन इस रवैये से बातचीत कभी शुरू नहीं हो सकेगी।



टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें