ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Winter Session Bihar: शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, प्रेम कुमार के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर सदन में क्या बोले तेजस्वी यादव?

Winter Session Bihar: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तेजस्वी यादव ने नए निर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे सत्ता और विपक्ष दोनों को साथ लेकर निष्पक्ष रूप से सदन का संचालन करेंगे।

Winter Session Bihar
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Winter Session Bihar: बीजेपी विधायक डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। प्रेम कुमार के स्पीकर बनने के बाद सदन में पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उनका अभिवादन किया। इस दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी प्रेम कुमार के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है।


सदन में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नए स्पीकर को सबसे पहले बधाई और शुभकामनाएं देना चाहते हैं। अपने दल और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की तरफ से, महागठबंधन और सभी बिहार वासियों की तरफ से बधाई देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप ज्ञान और मोक्ष की धरती से आते हैं, भगवान विष्णु और महात्मा बुद्ध की धरती से आते हैं। हम उस धरती को भी नमन करते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि आपसे (विधानसभा अध्यक्ष) यही उम्मीद रहेगी कि आप सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष को भी साथ लेकर चलेंगे। निष्पक्ष होकर आप नियमावली के अनुसार आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आपका लंबा अनुभव रहा है। आपने हमेशा से जनता की आवास उठाई है। आपने मंत्री और विरोधी दल के नेता के रूप में भी काम किया है।


तेजस्वी ने कहा कि आपको एक नई जिम्मेवारी दी गई है। हम सब लोगों को भरोसा है कि उस जिम्मेवारी को आप बखूबी निभाते हुए किसी को निराश नहीं करेंगे। सदन के सदस्यों की भी जिम्मेवारी है कि वह आपको निराश नहीं करें। जब भी आपको विपक्ष के साथ की जरूरत होगी पूरा विपक्ष आपके साथ खड़ा रहेगा।


उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था में विरोधी दल भी सरकार का ही अंग माना जाता है। हम लोगो एक ही मकसद से यहा आएं हैं ताकि बिहार को हमलोग अव्वल राज्य बनाने का काम करें। हम सभी मिलकर नए संकल्प के साथ नया बिहार बनाने का काम करें, जहां बेरोजगारी, गरीबी और पलायन मुक्त बिहार बनाएं। विपक्ष सरकार को उसकी गलती पर आईना दिखाने के लिए होता है, हम लोगों की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। ऐसे में आग्रह है कि सत्ता पक्ष से अधिक विपक्ष पर ध्यान दें ताकि सरकार को हम लोग सही रास्ते पर लेकर चलें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें