ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Winter Session Bihar: सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने स्पीकर प्रेम कुमार को आसन पर बैठाया, क्या बोले मुख्यमंत्री

Winter Session Bihar: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रेम कुमार लगातार नौवीं बार विधायक बनने के बाद निर्विरोध स्पीकर चुने गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें हाथ पकड़कर आसन पर बैठाया और सदन की ओर से बधाई दी।

Winter Session Bihar
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Winter Session Bihar: लगातार 9वीं बार विधायक बनने के बाद प्रेम कुमार निर्विरोध स्पीकर के पद पर निर्वाचित हो गए। बिहार विधानसभा का स्पीकर निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पीकर को हाथ पकड़कर आसन पर बैठाया।


प्रेम कुमार के बिहार विधानसभा का स्पीकर बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज डॉ. प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। पूरे सदन की ओर से मैं उनका अभिनंदन करता हूं। सभी दल के नेताओं और सदस्यों को अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन में सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। 


मुख्यमंत्री ने सदन के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि स्पीकर प्रेम कुमार मंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम करते रहे हैं और उनका बहुत लंबा अनुभव रहा है। सभी सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि सदन के संचालन में स्पीकर का पूरा सहयोग करें।


इस दौरान सीएम ने सदन में मौजूद सदस्यों से कहा कि एक बार सभी लोग खड़े होकर स्पीकर को प्रणाम कर दें। इसके बाद सभी दलों के विधायकों ने खड़े होकर स्पीकर प्रेम कुमार को प्रणाम किया और उनके स्पीकर बनने पर खुशी जताई।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें