Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सहनी चुनावी सीज़न में अपनी पार्टी के प्रत्याशी टिकटों को व्यापारिक रूप में इस्तेमाल करते हैं और उन्हें आर्थिक लाभ के लिए अन्य लोगों को सौंप देते हैं।
दिलीप जयसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि सहनी न केवल लोकसभा बल्कि विधानसभा सीटों के टिकट भी पैसे के बदले वितरित करते हैं। और उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी निषादों को ठगने का काम करते हैं ,जब उनको सीट का कोटा मिलता है तब वो किसी भी सहनी समाज के लोगों को सीट न देकर किसी और को सौदा कर देते हैं|आपको बता दे कि इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान परिषद सदस्य भीष्म साहनी ने भी सहनी पर मिलते-जुलते आरोप लगाए थे।
भीष्म साहनी ने कहा था कि मुकेश सहनी खुद को निषाद समुदाय का प्रतिनिधि बताते हैं, लेकिन टिकट वितरण के समय निषादों को नजरअंदाज कर, दूसरे जातीय समूहों को प्राथमिकता देते हैं और टिकटों का सौदा करते हैं। राजनीतिक गलियारों में इन आरोपों के बाद VIP पार्टी की साख पर प्रश्नचिह्न लग गया है, और विपक्षी दलों ने भी सहनी की नीतियों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।


