Bihar Election 2025: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज पहले चरण के चुनाव में पटना में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी मतदान करने की अपील की।
उन्होंने पटना में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा की यह लोकतंत्र का महापर्व है। इस चुनाव में आप जिस भी विचारधारा को मानते हों उसे ही वोट दीजिये लेकिन मतदान जरूर कीजिये। यह लोकतंत्र को मजबूत करने का पर्व है। इसमें हर किसी को हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने महिलाओं और युवाओं से खास तौर से अपील की क़ि वे घरों से निकले और वोट करें। उन्होंने कहा कि यह मात्र अधिकार नहीं हमारा दायित्व भी है।

