ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

Bihar Politics: मंत्री नीरज कुमार बबलू के बयान पर VIP ने किया पलटवार, भाजपा आम मुद्दों को भटकाना चाहती है: देव ज्योति

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक लाकर पहले से ही मुसलमानों की संपत्ति पर नजर गड़ाए हुए हैं, अब वे लोग देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

BIHAR POLITICS
बीजेपी पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बिहार के मंत्री नीरज कुमार बबलू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे क्या बोलते हैं, उनका अपना कोई ठिकाना है? भाजपा के लोग आम मुद्दों को भटकाना चाहते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये लोग विवादित बयान दे रहे हैं। 


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बीजेपी का यही काम है कि जहां हिंदू-मुस्लिम की बात आए, उसे तूल दे दो। इस तरीके का बयान केवल आम मुद्दों से भटकाने के लिए दिया जाता है। जनता के मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र में सुना नहीं जा रहा और आने वाले वक्त में जब चुनाव है, तो इस तरीके का बयान देकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की पुरानी आदत है। बिहार में जो समस्या है, उस पर बीजेपी के लोग क्यों नहीं बोलते हैं? जनता समझ रही है। हिंदू-मुस्लिम करने से कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक लाकर पहले से ही मुसलमानों की संपत्ति पर नजर गड़ाए हुए हैं, अब वे लोग देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में सभी धर्म के लोग साथ रहते हैं और खुशी से रहते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें