ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

विजय सिन्हा ने आरजेडी पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, कहा..जल्द होगी कार्रवाई

PATNA: बिहार में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर एक्शन और कार्रवाई जारी है। लखीसराय में उन्होंने यह बातें कही। विजय सिन

विजय सिन्हा ने आरजेडी पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, कहा..जल्द होगी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर एक्शन और कार्रवाई जारी है। लखीसराय में उन्होंने यह बातें  कही। विजय सिन्हा ने कहा कि जिनको अपराधियों का संरक्षण मिल रहा है अब वैसे लोगों पर कार्रवाई की जरूरत है। ऐसे लोगों पर जल्द होगी कार्रवाई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यह बात जान रहे हैं कि अपराधियों को संरक्षण देने वाला आरजेडी के लोग हैं। इन लोगों ने  सत्ता में रहकर अपराधियों को पोषित और मजबूत करने का काम किया है। आज इन्ही अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे लोगों पर सरकार कार्रवाई करेगी। 


वही आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग पर सवाल उठाने वाले तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि माता-पिता के समय में भी यही खेल खेलते थे। लालू-राबड़ी के कार्यकाल को तेजस्वी ने देखा है इसलिए वो अपना अनुभव बयां कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी सत्ता में भागीदारी का अवसर मिला तो और आज तेजस्वी अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। यदि तेजस्वी यादव के बाद इस बात को कोई प्रमाण है तो सार्वजनिक करें।


बिना किसी प्रमाण के कोई आरोप तेजस्वी यादव ना लगाए। बढ़ते अपराध और ट्रांसफर -पोस्टिंग में धांधली के आरोप पर विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कह दिया है कि अपराध पर एक्शन हो रही है। अब अपराधियों का संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई की जरूरत है। तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए तथ्य के साथ कोई भी बयान देना चाहिए।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें