ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Mayawati: पूर्व CM मायावती की भतीजी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस, कहा- मेरा पति 'नपुंसक', जानें पूरा मामला

Mayawati: यूपी की पूर्व सीएम और बीएसपी सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने अपनी सास और हापुड़ नगर पालिका की चैयरमैन समेत 7 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।

Mayawati
पूर्व CM मायावती की भतीजी ने दर्ज करवाया दहेज उत्पीड़न का केस
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mayawati: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने अपनी सास और हापुड़ नगर पालिका की चैयरमैन पुष्पा देवी समेत 7 लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश के बाद हापुड़ कोतवाली में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद और मौसा पर केस दर्ज किया गया है। मायावती की भतीजी एलिस ने 50 लाख दहेज और एक फ्लैट मांगने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने पति विशाल को नपुंसक भी बताया है।


एलिस ने आरोप लगाते हुए कहा कि 9 नवंबर 2023 को उसकी शादी विशाल पुत्र श्रीपाल से हुई थी। शादी के बाद से ही पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेन्द्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी और मौसा ससुर अखिलेश ने दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रुपए की की मांग कर रहे थे।


पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुरालवालों का कहना था कि मायावती बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता हैं और उनके पास बहुत पैसे हैं। इसलिए एक फ्लैट और 50 लाख रूपए की व्यवस्था कर दो। मना करने पर पीड़िता के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति बॉडी बिल्डिंग के लिए एस्ट्रॉयड का इंजेक्शन लेता है, जिसकी जानकारी उसके परिवार वालों को थी, लेकिन उसे नहीं बताया गया। 


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एस्ट्रॉयड का इंजेक्शन लेने की वजह से उनका पति नपुंसक हो गया था। जिसकी वजह से वह अब अलग रहता है। जिस कारण पीड़िता का वैवाहिक जीवन बर्बाद हो चुका है। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली हापुड़ में BNS की धारा 85, 316, 318, 111, 115, 74, 75, 76, 64, 351, 352 w 3/4, 173 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें