ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

BJP में विलय की चर्चा के बीच अमित शाह से मुलाकात के बाद पटना पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, जानिए.. क्या बोले RLM चीफ?

Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले अमित शाह से मुलाकात के बाद पटना लौटे उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी विलय और राज्यसभा उम्मीदवारी पर चुप्पी साध ली, जिससे बिहार की सियासत में कयास तेज हो गए हैं।

Bihar Politics
सीट बचा पाएंगे कुशवाहा?
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत में गरमाहट आ गई है। पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत का दावा किया है। पांच में से एक उपेंद्र कुशवाहा की सीट भी खाली हो रही है। कुशवाहा फिर से रिपीट होंगे या नहीं फिलहाल इसपर संशय की स्थिति है। इस बीच यह भी चर्चा है कि कुशवाहा अपनी सीट बचाने के लिए अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोग मोर्चा का बीजेपी में विलय कर सकते हैं।


इन सबके बीच दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की खास मुलाकात हुई है। दोनों की मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय हुई है हालांकि फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। 


इस मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेन्द्र कुशवाहा अपनी सीट को बरकरार रखने के लिए अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बीजेपी में विलय कर सकते हैं हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर न तो कुशवाहा की तरफ से कोई बयान आया है और ना ही बीजेपी की तरफ से ही इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है।


पटना पहुंचे आरएमएल चीफ से जब एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल पूछा तो वे सवाल को टाल गए और देश और प्रदेश को लोगों को होली की बधाई देने लगे। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राज्यसभा जा रहे हैं? तो सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि देखिए होली के दिन राजनीतिक सवाल ना पूछे। होली का दिन है और राजनीतिक सवाल पूछ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर चुप्पी साधते हुए वह गाड़ी पर बैठकर निकल गए।


बता दें कि राज्यसभा की खाली हो रही बिहार की पांच सीटों पर इसी महीने चुनाव होने हैं। तय है कि राज्यसभा की दो सीटें बीजेपी और दो सीट जेडीयू अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है वहीं पांचवीं सीट को लेकर एनडीए रणनीति तय करने में जुटा है। उधर, आरजेडी ने भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें