ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बेटी की शादी में मुस्लिम भाई के घर भात मांगने पहुंचीं योगी की मंत्री गुलाब देवी, पेश की रिश्ते की अनोखी मिसाल

State Minister Gulab Devi: योगी सरकार की मंत्री गुलाब देवी अपनी बेटी की शादी से पहले अपने मुंहबोले भाई के पास भात मांगने गईं। ये भाई-बहन के बीच का एक रिवाज है।

 State Minister Gulab Devi
मुस्लिम भाई के घर भात मांगने पहुंचीं मंत्री गुलाब देवी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

State Minister Gulab Devi: उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अपनी बेटी सुगंधा सिंह की शादी से पहले अपने मुंहबोले भाई, कांग्रेसी नेता सलीम सैफी के घर जाकर भात मांगा। ये शादी से पहले भाई द्वारा दिया जाने वाला एक उपहार है। इस अवसर ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की और सलीम के घर में खुशियों का माहौल बना दिया।


दरअसल गुलाब देवी और सलीम सैफी के बीच भाई-बहन का रिश्ता लगभग 25 सालों से कायम है। दोनों पहले कांग्रेस पार्टी में साथ थे, लेकिन अब अलग-अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद उनके रिश्ते में कोई कमी नहीं आई है। गुलाब देवी, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं, हर साल रक्षाबंधन पर सलीम सैफी को राखी बांधती आ रही हैं। सलीम भी भाई का फर्ज निभाते हुए उनकी बेटियों की शादी में भात देने की परंपरा निभाते हैं।


भाई-बहन के इस खास रिश्ते के कारण इस बार भी अपनी बेटी की शादी के अवसर पर, गुलाब देवी ने सलीम सैफी के घर जाकर भात मांगा, जिसे सलीम ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। इस रिश्ते ने समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है। भाई के घर बहन के पहुंचते ही सलीम सैफी खुश हो गये। सलीम ने परिवार समेत उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि इससे पहले भी सलीम ने राज्यमंत्री की दो बेटियों की शादी में भात देकर भाई का फर्ज निभाया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें