ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

Bihar Politics : अमित शाह का मजाक उड़ाना तेजस्वी को पड़ा भारी, ललन सिंह ने उसी भाषा में दिया जवाब तो राजद समर्थकों की हुई बोलती बंद

Bihar Politics : तेजस्वी यादव को लगा था कि वे अमित शाह को कुछ भी बोलकर निकल जाएंगे, मगर अब ललन सिंह ने उन्हें न सिर्फ करारा जवाब दिया है बल्कि उन पर मजेदार तंज भी कस दिया है.

Bihar Politics
Lalan Singh Tejaswi Yadav
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ऊपर करारा तंज कसते हुए कहा है कि “सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के बाद तेजस्वी यादव ही हैं. वे खुद ही अपनी पीठ थपथपाते रहते हैं”. बताते चलें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए काफी कुछ कहा था, जिसे लेकर अब उन्हें ललन सिंह का करारा जवाब मिला है.


गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में 2 दिन गुजारे और रविवार को लौट गए. इस दौरान उन्होंने गोपालगंज में एक जनसभा को तो संबोधित किया ही लेकिन उसके अलावा पटना में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया. अमित शाह के इस दौरे पर बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि “अमित शाह ने यहां आकर केवल झूठ बोलने और लोगों को बरगलाने का काम किया है”.


केवल इतना ही नहीं आगे तेजस्वी ने यह भी कहा कि “जब चुनाव आने वाला होता है तो ये सभी लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं और चुनाव के ख़त्म होने के बाद ये सारी घोषणाएं जुमले में तब्दील हो जाती है. मुझे ये बताइये कि अगर केंद्र सरकार ने इतना पैसा बिहार को दे ही दिया तो कहाँ हैं वे पैसे? किस सेक्टर में लगे? चुनाव आने पर घोषणाएं करने वाले ये बताएं कि 20 साल में उन्होंने जो काम किया है उसकी गिनती क्यों नहीं करवाते?”


ज्ञात हो कि तेजस्वी के द्वारा अमित शाह पर इस तरह के हमले के बाद ही ललन सिंह ने उन्हें जवाब दिया है और उन पर तंज कसा है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान ललन सिंह ने यह भी कहा है कि “गृह मंत्री अमित शाह ने जो भी कहा सच कहा. वैसे तेजस्वी यादव को ज्यादा चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है, वह अपना काम करें और आगामी चुनाव में बिहार की जनता उन्हें उनका स्थान बता देगी”.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें