ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: बिहार के इस विधानसभा में प्रत्याशी बदलने पर बवाल, प्रशांत किशोर पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप; कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के टिकट बंटवारे पर गोपालपुर और नाथनगर में विरोध भड़क उठा। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाए और पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी ने सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है, लेकिन टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के भीतर ही असंतोष और विरोध तेज हो गया है। कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के खिलाफ कार्यकर्ता खुलकर प्रदर्शन कर रहे हैं।


भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में टिकट वितरण को लेकर भारी विवाद हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिन नेताओं को प्रशांत किशोर ने पहले टिकट का आश्वासन दिया था, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इस सीट से मनकेश्वर सिंह को टिकट दिए जाने के खिलाफ जन सुराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया।


नाराज़ कार्यकर्ताओं ने जन सुराज के बैनर, झंडे, पोस्टर और पंपलेट जला दिए। इतना ही नहीं, नवगछिया में नेशनल हाईवे पर कागजातों में आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं का आरोप है कि कई सीटों पर पैसे लेकर उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। उनका कहना है कि भागलपुर समेत बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों में योग्य कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर पैसे वाले लोगों को टिकट बांटे गए।


एक नेता ने बताया कि हम लोग पिछले कई महीनों से मेहनत कर रहे थे। तीन से चार नाम भेजे गए थे, लाखों रुपये खर्च किए गए। लेकिन अंत में जिसे किसी ने नहीं पहचाना, उसे पैसे के बल पर टिकट दे दिया गया। इसी तरह नाथनगर विधानसभा सीट पर भी कार्यकर्ताओं ने असंतोष जताया। 


उनका कहना है कि जो लोग महीनों से पार्टी के लिए काम कर रहे थे, उन्हें दरकिनार कर पिछले दरवाजे से आए व्यक्ति को टिकट दे दिया गया। हालांकि इस मामले में अब तक प्रशांत किशोर या जन सुराज की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें