ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

तेजप्रताप यादव ने निभाई अपनी कसम: बिहार की एनडीए सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया, रोहिणी आचार्य को लेकर लिया बड़ा फैसला

बिहार चुनाव परिणामों के बाद तेजप्रताप यादव ने एनडीए सरकार को नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अपनी बहन रोहिणी आचार्या को जनशक्ति जनता दल का संरक्षक बनने का ऑफर देकर राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है।

Bihar Politics
तेजप्रताप ने निभाई कसम
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद लालू परिवार में भड़का विद्रोह बढ़ता ही जा रहा है. पहले से ही अपने परिवार से अलग रास्ते पर चल रहे लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बड़ा फैसला ले लिया है. उन्होंने बिहार में बनने जा रही एनडीए सरकार को अपना नैतिक समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. वहीं, अपनी बहन रोहिणी आचार्य को भी बड़ा ऑफर दिया है.


तेजप्रताप यादव का बड़ा फैसला

दरअसल तेजप्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की बैठक बुलाई थी. इसमें  बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा की गयी. इस बैठक में ही ये चर्चा हुई कि आगे आने वाले दिनों में जनशक्ति जनता दल की क्या भूमिका होगी.


बैठक के बाद जनशक्ति जनता दल के प्रवक्ता ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार में बनने जा रही एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला लिया है. हालांकि जनशक्ति जनता दल का कोई विधायक नहीं चुना गया है, फिर भी पार्टी नैतिक रूप से एनडीए सरकार का समर्थन करेगी.


रोहिणी आचार्या को ऑफर

वहीं, जनशक्ति जनता दल ने लालू परिवार और आरजेडी ने नाता तोड़ने वाली रोहिणी आचार्या को भी ऑफर दिया है. जनशक्ति जनता दल ने रोहिणी आचार्या को पार्टी का संरक्षक बनने का ऑफर दिया है. बता दे कि रोहिणी आचार्या दो दिनों से लगातार ये कह रही है कि तेजस्वी यादव ने उन्हें चप्पल से मारा. रोहिणी आचार्या तेजस्वी औऱ उनके सलाहकारों पर बेहद गंभीर आरोप लगा रही हैं. 


तेजप्रताप ने निभाई कसम

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान ही तेजप्रताप यादव ने गीता पर हाथ रख कर ये कसम खायी थी कि वे आरजेडी में वापस नहीं लौटेंगे. विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद तेजप्रताप ने एनडीए सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. साफ है कि आरजेडी में वापस लौटने के सारे रास्ते उन्होंने बंद कर दिये हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें