ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: तेजस्वी ने बिहार को बताया भ्रष्टाचार की गंगोत्री, सीएम नीतीश का नाम लेकर लगाए ये आरोप

Bihar Politics: कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीके टैक्स की चर्चा की. तेजस्वी ने कहा कि बिहार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन गया है.

Bihar Politics
तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका फीडबैक ले रहे हैं। गुरुवार को तेजस्वी यादव गया पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


गया में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा डीके बॉस असली लाभार्थी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा आगे कर कुछ लोग लूट रहे हैं। हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं। कैसे यह खेल हो रहा है, डीके बॉस कैसे वसूली हो रहा है, डीके टैक्स कैसे लग रहा है, इसके बारे में जल्द ही सबके सामने बोलेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च हुए हैं लेकिन, प्रगति यात्रा नहीं यह दुर्गति यात्रा है। मुख्यमंत्री रिटायर्ड अधिकारियों को लेकर घूम रहे हैं। यह अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है। विशेष राज्य की चर्चा कहीं नहीं होती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं है, कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। नीतीश कुमार अब थके हुए हैं। बिहार अब भ्रष्टाचार का गंगोत्री हो गया है।

रिपोर्ट- नितम राज, गया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें