ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: मोकामा की घटना पर तेजस्वी ने उठाए गंभीर सवाल, अनंत सिंह और आनंद मोहन का नाम लेकर सीएम नीतीश से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गैंगवार की घटना पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं और पुलिस द्वारा अबतक इस मामले में एक्शन नहीं लेने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछे हैं.

Bihar Politics
तेजस्वी का बड़ा हमला
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: मोकाम के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर हुए हमला मामले में पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लेने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने कहा है कि इतनी बड़ी घटना हो गई और दोनों पक्ष के लोग खुलेआम इंटरव्यू दे रहे हैं। खुलेआम कह रहे हैं कि जो करना है कर लो। इससे समझा जा सकता है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति क्या हो गई है।


तेजस्वी ने कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों की पृष्ठभूमि अगर देखेंगे कि वह लोग कौन हैं और उन अपराधियों को कौन लोग संरक्षण दे रहे हैं, इसे अच्छी तरह से समझा जा सकता है और इसके पीछे सरकार की क्या भूमिका है। बिहार का गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है। उन्हें तो सामने से आकर इस घटना के ऊपर बयान देना चाहिए। राजधानी पटना से सटे इलाके में दो-दो सौ राउंड अगर गोलियां चली हैं तो आखिरकार इसका जिम्मेवार कौन है?


उन्होंने कहा कि इसके पीछे जो भी अपराधी हैं वह खुलेआम घूम रहे हैं। पिछले कुछ महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दो करीबी अपराधी साथियों को अपने कलम से जेल से बाहर निकालने का काम किया है। नीतीश कुमार पहली बार सात दिन के लिए जब सीएम बने थे तो सबको पता है कि किन लोगों के सहयोग से वह मुख्यमंत्री बने थे। हम बार-बार कह रहे हैं कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। सत्ता में जो लोग बैठे हुए अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं।


तेजस्वी ने बिहार के लोगों से अपील की कि आने वाले चुनाव में ऐसी सरकार को हटाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। हमारी सरकार बनेगी तो एक भी अपराधी बचेंगे नहीं और सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी अपराधियों को जेल भेजा जाएगा और विधि व्यवस्था कैसे दुरूस्त होती है यह बिहार के लोगों को दिखाने का काम करेंगे। दो पक्षों के बीच गोली चली है तो आखिर गोली चलाने वाला कौन है? 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें