ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Bihar Politics: ‘लालू प्रसाद को गाली देना इन लोगों के लिए फैशन’ पटना पहुंचते ही अमित शाह पर बरसे तेजस्वी

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे और लालू प्रसाद के गढ

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे और लालू प्रसाद के गढ़ गोपालगंज से चुनावी शंखनाद कर दिया। इस दौरान उन्होंने लालू फैमिली को निशाने पर लिया। कोलकाता से पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने शाह पर पलटवार किया है।


दरअसल, लालू प्रसाद और उनका पूरा परिवार कोलकाता गया हुआ है। कोलकाता में तेजस्वी की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन था। इसी बीच अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। अमित शाह ने पटना से लेकर गोपालगंज तक विरोधियों पर हमले बोले। इस दौरान आरजेडी चीफ लालू प्रसाद और उनका परिवार शाह के निशाने पर रहे।


कोलकाता से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव से जब एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल पूछा तो वह अमित शाह पर बरस पड़े और कहा कि बिहार आकर अमित शाह केवल झूट बोलते हैं। चुनाव आता है तो बिहार आकर ये लोग बड़ी बड़ी घोषणाएं करते हैं लेकिन जब चुनाव बीत जाता है तो घोषणाएं जुमला बन जाती हैं। कह रहे हैं कि करोड़ों रुपया मोदी जी ने बिहार को दिया है तो अमित शाह बताएं कि कहां-कहां पैसा दिया गया है। लोगों को उसके बारे में बताना चाहिए।


तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ चुनाव आता है तो ये लोग घोषणा करते हैं। इन लोगों को बताना चाहिए कि पिछले 20 साल में इन्होंने क्या काम किया, उसके बारे में यह लोग बोलते नहीं हैं। लालू प्रसाद को गाली देना लोगों का फैशन है लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। झूठ बोलेंगे, ठगने की कोशिश करेंगे, फिर जहां चुनाव होगा वहां चले जाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें