Bihar politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर विपक्ष के तेवर हमलावर हैं। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि 'चुनाव आ रहा है, काम-धाम तो कुछ किये नहीं, 20 बरस खाली पलटिए मारते रह गये। जनता को क्या जबाव देंगें।'
सोशल मीडिया परर तेजस्वी ने पोस्ट करते हुए नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा है कि 'काम-धाम से कोई मतलब है जी? जनता को भ्रमित करने के लिए 2005 से पहले वाला घिसा-घिसाया-आजमाया डायलॉग और घिसा-पिटा ड्रामा फिर कर देना है- श्री श्री नीतीश कुमार। 20 साल से इसी पर तो खेल रहे हैं।'
तेजस्वी यादव ने इससे पहले भी नीतीश सरकार को जमकर घेरा है। आज बिहार में बजट से पहले एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष के तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। चुनावी साल भी है, लिहाजा विपक्ष सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।


