ब्रेकिंग
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचादानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा

तेजस्वी ने जेपी नड्डा को दी बहस की चुनौती, कहा- बिहार के किसी भी मुद्दे पर कर ले डिबेट

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चुनौती देने के बाद अब तेजस्वी यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बिहार के किसी भी मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी है.

तेजस्वी ने जेपी नड्डा को दी बहस की चुनौती, कहा- बिहार के किसी भी मुद्दे पर कर ले डिबेट
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चुनौती देने के बाद अब तेजस्वी यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बिहार के किसी भी मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला. विशेष पैकेज क्यों नहीं मिला. बिहार फिसड्डी राज्य क्यों है. इन सभी मुद्दों पर जिस जगह चाहे जहां चाहे वह बहस करें. विकास के मुद्दे पर बहस करें. हम जेपी नड्डा के साथ बहस करने के लिए तैयार है.  

तेजस्वी यादव ने कहा कि कमाई, पढ़ाई, दवाई, सिंचाई असल मुद्दे है. कौन सी बातें कह रहे है कोई पता नहीं. वह रोजगार, कारखाने और महंगाई पर क्यों नहीं बोलते हैं. तेजस्वी ने कहा कि हम सुनहरे बिहार की बात करते हैं. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला. बाढ़ में 85 लाख आबादी प्रभावित हुई है उनको कोई मदद नहीं मिली है. 

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री से सवाल नहीं करेगा तो कौन करेगा. पूरा देश जानता है कि नीतीश कुमार अवसरवादी है. नीतीश कुमार थक गए हैं ये बिहार की जनता बोल रही हैं. उन्होंने खुद स्वीकार्य किया हैं. राघोपुर के विकास पर तेजस्वी ने कहा हमारी सरकार थी तभी विकास हुआ. तेजस्वी यादव से जब यह पूछा गया कि 10 नवंबर को आपके लिए कितना कठिन दिन रहेगा. उन्होंने कहा कि कोई कठिन दिन नहीं है जनता ने स्पष्ट बहुमत महागठबंधन को दे दिया है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं. महागठबंधन की सरकार आ रही है. बिहार में एनडीए का पत्ता साफ हो रहा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें